झारखण्ड में हत्या का आरोपी बना 'सर्वश्रेष्ठ विधायक'
पासवान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर चतरा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। उन्हें सोमरात विधान भवन में सर्वश्रेष्ठ विधायक के सम्मान से नवाजा जाएगा।
हर साल 22 नवम्बर को राज्य की स्थापना दिवस के मौके पर एक विधायक को यह सम्मान दिया जाता है। इस साल विधानसभा की एक समिति ने पासवान को इस सम्मान के लिए चुना है।
पासवान पर मोहम्मद अली नाम के एक सरकारी अधिकारी की हत्या का आरोप है। अली चतरा जिले में बाल विकास अधिकारी थे और उनकी इसी साल जनवरी में हत्या कर दी गई थी।
सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल भी पासवान के चयन से हैरान हैं। राज्य के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता सत्यानंद भोकटा ने कहा, "यह दुखद है कि हत्या के आरोपी व्यक्ति को सर्वश्रेष्ठ विधायक का सम्मान दिया जाएगा। मुझे समझ नहीं आ रहा कि उनका (पासवान) चयन इस सम्मान के लिए कैसे हो गया जबकि वह इसके लिए जरूरी आयामों पर फिट नहीं बैठते।"
पासवान का चयन करने वाली समिति के प्रमुख विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. सिंह हैं। इस चयन को लेकर उठ रहे सवाल पर सिंह ने कहा, "इस समिति में विपक्षी दल के सदस्य भी शामिल हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications