चीन में खदान में फंसे 29 खनिक बाहर निकाले गए
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार दिन में करीब 1.18 बजे खनिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। खनिक रविवार से खदान में फंसे हुए थे।
रिपोर्ट के मुताबिक नेइजीयांग शहर के वेइयुआन काउंटी में बातियन कोयला खदान में यह दुर्घटना हुई। उस वक्त खदान में 35 लोग काम कर रहे थे।
अधिकारियों ने बताया कि 13 खनिकों को बिना किसी नुकसान के निकाल लिया गया। बाद में बचाव कार्य में लगे सात लोग भी उसमें फंस गए।
बाहर निकाले गए खनिकों को नेइजीयांग शहर और वेइयुआन काउंटी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications