जेपीसी नहीं तो विकल्प सुझाए सरकार : माकपा
माकपा नेता सीताराम येचुरी ने संसद के बाहर सोमवार को संवाददाताओं से कहा, "अगर सत्ताधारी पार्टी जेपीसी का गठन नहीं चाहती तो उसे एक ठोस विकल्प के साथ सामने आना चाहिए।"
इस घोटाले की वजह से देश को 176,000 करोड़ रुपये की चपत लगने का हवाला देते हुए येचुरी ने कहा, "मुख्य मुद्दा यह है कि उस रकम को कैसे वापस पाया जाए जो देश को गवांनी पड़ी है। सरकार को इस मामले में समधान निकालना चाहिए।"
2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के आरोपों से घिरे ए. राजा पहले ही केंद्रीय दूरसंचार मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि इस मामले पर राजा का इस्तीफा पर्याप्त नहीं है बल्कि जेपीसी का गठन किया जाना चाहिए। इसी को लेकर संसद के दोनों सदनों में बीते कई दिनों से गतिरोध बना हुआ है। इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय पर भी सवाल खड़े करने के बाद विपक्ष के हमले और तेज हो गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications