पाकिस्तान में सम्मान के नाम पर बहन की हत्या
समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के अनुसार एक व्यक्ति ने कबूल किया है कि एक स्थानीय युवक से सम्बंध होने के कारण उसने अपनी बहन की हत्या की है।
रिपोर्ट के अनुसार 18 वर्षीय रेहाना की उसके भाई जमील ने गोली मारकर हत्या कर दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जमील को गिरफ्तार कर लिया गया है। जमील ने कबूल किया है कि एक युवक से प्रेम सम्बंध होने की जानकारी मिलने के बाद उसने सम्मान के लिए अपनी बहन की हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक रविवार को भाई बहन के बीच कहा-सुनी हुई। इसके बाद जमील ने रेहाना को गोली मार दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications