पोलैंड में ईसा मसीह की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण
वारसा, 21 नवंबर (आईएएनएस)। पोलैंड में रविवार को ईसा मसीह की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण किया गया है। यह अब तक ईसा मसीह की सबसे बड़ी प्रतिमा रही ब्राजील के रियो डि जेनेरियो की प्रतिमा से बड़ी है।
पश्चिमी पोलैंड के स्वीवोजिन में 33 मीटर ऊंची और 17 मीटर ऊंचे आधार वाली इस प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस प्रतिमा को आम लोगों की दानराशि से डिजाइनर और स्थानीय पादरी सिल्वेस्टर जवाद्ज्की ने बनाया है।
प्रतिमा के अनावरण के लिए आयोजित किए गए समारोह में करीब 20,000 लोग मौजूद रहे।
यह प्रतिमा स्थापित करने वालों की पोलैंड में यह कहकर आलोचना की गई कि इतनी बड़ी प्रतिमा आडम्बरपूर्ण है और इससे देश को शर्मिंदा होना पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications