'उत्तर प्रदेश में जारी है दलितों का उत्पीड़न'
आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष पी. एल. पूनिया ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़े केवल इस साल के पहले छह महीनों के हैं और राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी के पिछले साढ़े तीन साल के शासन काल में दलितों के खिलाफ अत्याचार की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है।
पूनिया ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार दलितों के कल्याण योजनाओं के पैसे को अन्य मदों में उपयोग कर रही है।
उन्होंने कहा, "चार चिकित्सा महाविद्यालयों सहारनपुर, आजमगढ़, कन्नौज और जालौन का निर्माण इन्हीं पैसों से किया जा रहा है।"
ब्यूरोक्रेट से कांग्रेस में आए पूनिया बाराबंकी से सांसद रहे हैं वह मायावती के करीबी भी रह चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications