कश्मीर में विस्फोट, 8 घायल
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बेजीबेहरा के मुख्य बाजार में दोपहर के समय आतंकवादियों ने एक शक्तिशाली ग्रेनेड फेंका। यह स्थान श्रीनगर से 150 किलोमीटर दूर श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है।
अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "वहां से गुजर रही एक कार ग्रेनेड से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हमले में कार में सवार चार लोग सहित चार अन्य लोग घायल हो गए।"
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कम से कम दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अधिकारी ने बताया कि ग्रेनेड फटने से कार में आग लग गई। हादसे के बाद इलाके में सुरक्षाकर्मियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
किसी आतंकवादी गुट ने अभी इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications