गुरुपर्व के मौके पर रोशनी में डूबा स्वर्ण मंदिर
गुरु नानक देव की जयंती पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्वर्ण मंदिर स्थित पवित्र 'हरमिंदर साहिब' गर्भगृह में एकत्रित हुए और प्रार्थनाएं कीं।
गुरु नानक देव का जन्म वर्ष 1469 में ननकाना साहिब में हुआ था। यह स्थान अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में है। आगे चलकर उन्होंने सिख धर्म की स्थापना की।
इस मौके पर पंजाब सहित हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के गुरुद्वारों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। चण्डीगढ़ से 15 किलोमीटर दूर पंचकुला स्थित नादा साहिब गुरुद्वारे में भी अपार संख्या में श्रद्धालु जुटे।
पंजाब के सभी गुरुद्वारों में 'लंगर' (सामुदायिक रसोई) का आयोजन किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications