मुम्बई में आंदोलनकारियों ने रेल सेवाओं को बाधित किया
रेलवे के एक प्रवक्ता के अनुसार, "आंदोलनकारियों ने आगमन और प्रस्थान करने वाली लोकल ट्रेन के अलावा कुछ बाहर की ट्रेन जो वहां खड़ी थी, को रोका।"
आंदोलनकारी रविवार को हुई दुर्घटना का विरोध कर रहे थे जब दो व्यक्ति रेल की पटरियों को पार करते समय गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
प्रवक्ता ने बताया, "आंदोलनकारियों ने पूर्व और पश्चिम में फुटओवर ब्रिज नहीं बनाए जाने का दोष रेल प्रशासन पर लगाया है जबकि असलियत यह है कि कई लोग शॉर्टकट अपनाते हैं।"
आंदोलनकारियों ने आश्वासन नहीं मिलने तक रेल सेवाओं को बाधित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications