कराची में 56 हिंदू जोड़ों ने विवाह किया
विवाह बंधन में बंधने वाले ये जोड़े कराची सहित सिंध प्रांत के अन्य इलाकों के हैं। इन इलाकों में हिंदुओं की काफी आबादी रहती है।
इनमें से 31 जोड़े कराची के और 25 सिंध के अन्य इलाकों के हैं। यह आयोजन रविवार सुबह समाप्त हुआ।
परिषद ने प्रत्येक शादी के लिए अलग-अलग मंडप लगाए थे जहां सभी जोड़ों ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया।
परिषद ने अपने बयान में कहा कि इन जोड़ों को नए जीवन की शुरूआत के लिए शुभकामनाओं के साथ उपहार दिए गए हैं।
विख्यात पाकिस्तानी सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल सत्तार ईदी ने इस समारोह के आयोजन के लिए परिषद को बधाई दी।
पाकिस्तान की 16 करोड़ की आबादी में 1.6 प्रतिशत हिंदू हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications