रे की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान से होनी चाहिए थी : मुखर्जी
रे के लिए आयोजित एक शोक सभा को संबोधित करते हुए मुखर्जी ने कहा, "एक पूर्व मुख्यमंत्री की अंत्येष्टि पूरे राजकीय सम्मान के साथ होनी चाहिए, लेकिन सरकार में शामिल लोगों ने ऐसा नहीं किया। जबकि, देश के प्रत्येक राज्य में दिवंगत नेताओं की अंत्येष्टि में यह सम्मान किया जा रहा है।"
रे की अंत्येष्टि पूरे राजकीय सम्मान से न किए जाने पर राज्य में काफी राजनीतिक हंगामा हुआ था। रे वर्ष 1972 से 1977 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और वर्ष 1986 से 1989 तक पंजाब के राज्यपाल रहे। उनकी अंत्येष्टि के समय न तो बंदूकों से सलामी दी गई और न ही उनके शव को तिरंगे में लिपटा गया।
उधर मार्क्सवादी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु की अंत्येष्टि जनवरी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications