मप्र में विधानसभा सत्र हंगामेदार होने के आसार

वर्तमान विधानसभा का आठवां सत्र सोमवार 22 नवंबर से शुरू होकर दो दिसम्बर तक चलेगा। इस 11 दिवसीय सत्र में कुल नौ बैठकें होंगी। सत्र के दौरान कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को हर मुद्दे पर घेरने की रणनीति बनाई है।

विधानसभा में कांग्रेस के उप नेता चौधरी राकेश सिंह ने आईएएनएस को बताया कि प्रदेश में हर तरफ अराजकता का माहौल है। समस्याएं मुहं बाए खड़ी हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के दलदल में धंसी हुई है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि एक तरफ भाजपा महाराष्ट्र में कांग्रेस के मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगती है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके कई मंत्रियों पर लोकायुक्त की जांच चल रही है। लिहाजा कांग्रेस मुख्यमंत्री से अपने पद से इस्तीफा देने की मांग करेगी।

चौधरी ने कहा है कि सत्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व सर संघ चालक एस.के. सुदर्शन द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी का मुद्दा भी उठेगा। सत्र के दौरान कांग्रेस किसानों की खाद बीज की समस्या और सड़क, पानी और बिजली जैसे मसलों को भी उठाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+