झारखण्ड ने खनन कम्पनियों को कर भुगतान करने को कहा
झारखण्ड के भूमि एवं राजस्व मंत्री महतूरा महतो ने शनिवार को रांची में सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (सीसीएल), भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) और ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (ईसीएल) के अधिकारियों से मुलाकात की।
भूमि एवं राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "मंत्री ने सरकारी भूमि पर किए जा रहे खनन कार्य के लिए कर भुगतान करने की बात कही। प्रदेश को करों का भुगतान नहीं होने से सैकड़ों करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।"
उन्होंने कहा कि कुल कर देनदारी की जानकारी दिसम्बर तक दे दी जाएगी साथ ही कम्पनियां अपना पक्ष भी प्रस्तुत कर सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications