खुदरा राजस्व को दोगुना करना चाहता है आनंद आटोमोटिव
आनंद आटोमोटिव सिस्टम्स लिमिटेड के उपाध्यक्ष (विपणन), सचिन पुरी ने आईएएनएस को बताया, "1,400 करोड़ रुपये के निवेश के जरिए कारोबार को दोगुना करने की योजना पूरे समूह की रणनीति का हिस्सा है। हम अधिक उत्पाद लाने के लिए संघटित और असंघटित दोनों रूपों में आगे बढ़ेंगे ताकि खुदरा बिक्री भी दो वर्षो के भीतर दोगुनी होकर 700 करोड़ रुपये तक पहुंच जाए।"
पुरी ने कहा कि नए उत्पादों को शामिल करने के लिए समूह विभिन्न पार्टियों के साथ बातचीत कर रही है।
पुरी ने कहा, "हमारी कुछ कम्पनियां खुदरा क्षेत्र में 100 प्रतिशत वृद्धि कर रही हैं, और कुछ की प्रगति धीमी है। हमारे कुछ उत्पाद केवल आटोमोबाइल बाजार को आपूर्ति किए जा रहे हैं और वे खुदरा बाजार में नहीं हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications