चीन में 20 प्रतिशत घट सकती है सम्पत्तियों की कीमत

बीजिंग स्थित रेनमिन विश्वविद्यालय (आरसीयू) ने कहा कि सरकार द्वारा उठाए जा रहे मौद्रिक सख्ती के चलते चीन में सम्पत्तियों की कीमत घट सकती है।

समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के मुताबिक आरसीयू के डिप्टी डीन लिउ यानचुन ने कहा कि अगले साल की पहली तिमाही में चीन में डेवलपर्स के पास पूंजी की भारी कमी रहने की आशंका है। इस दौरान बैंकों को ऋणों का भुगतान करना होता है।

लिउ ने हालांकि सम्पत्ति बाजार में तेजी से गिरावट की संभावना से इंकार किया। उन्होंने कहा कि बाजार में एक साथ गिरावट की संभावना नहीं है, कीमतों में धीर-धीरे नरमी आएगी।

चीन के प्रमुख 70 शहरों में अक्टूबर में पिछले सप्ताह के मुकाबले सम्पत्तियों की कीमतों में 8.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इससे पहले लगातार छह महीनों तक कीमतों में 12.8 प्रतिशत की नरमी आई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+