2जी स्पेक्ट्रम घोटाला : दोषी कम्पनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पार्टी की केंद्रीय समिति की तीन दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर जारी एक बयान में यहां कहा गया है कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए नए सिरे से नीलामी की जानी चाहिए।
बयान में कहा गया है कि 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला व्यापारियों-नेताओं-नौकरशाहों के बीच एक बड़ी सांठगांठ का एक बड़ा नमूना है, जो अब नव उदार व्यवस्था की पहचान बन गई है।
बयान में कहा गया, "प्रमुख मुद्दा इस घोटाले में लिप्त रहे सभी आरोपियों को कानून के कटघरे में खड़ा करने का है। पूर्व मंत्री, दोषी अधिकारियों और उद्योगपतियों सभी को। इस मामले में पहले कदम के रूप में उन सभी कम्पनियों के लाइसेंस रद्द कर दिए जाने चाहिए, जिन्होंने गलत तरीके से लाइसेंस हासिल किया था। उसके बाद, जैसा कि ट्राई (भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण) ने कहा है कि जो कम्पनियां सेवाएं शुरू करने की अपनी जिम्मेदारी नहीं पूरी कर पाई हैं, उनके लाइसेंस भी समाप्त कर दिए जाने चाहिए। नुकसान की भरपाई के लिए 2जी स्पेक्ट्रम की नए सिरे से नीलामी की जानी चाहिए।"
बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी सरकार की अग्निपरीक्षा इस बात में होगी कि वे इस मुद्दे पर कितना खरा उतर पाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications