माकपा ने येदियुरप्पा से इस्तीफा मांगा
माकपा ने अपनी तीन दिनों की केंद्रीय समिति की बैठक के समापन पर जारी बयान में कहा कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने 'भाई भतीजावाद और जनता के संसाधनों को लूटने का एक नया रिकार्ड कायम किया है।'
पार्टी ने कहा, "अपनी सरकार में खनन माफियाओं को शामिल करने वाली सरकार सभी तरह के भ्रष्टाचार का केंद्र बन गई है। मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने पुत्रों और रिश्तेदारों का पक्ष लिया है। अपने बचाव में उन्होंने कहा है कि उनके पूर्ववर्ती मुख्यमंत्रियों ने ऐसा ही किया है। येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना होगा।"
पार्टी ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस से भिन्न नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications