सिलेंडर बम विस्फोट में 7 की मौत, जांच के आदेश (लीड-1)

पटना, 21 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र में रविवार को एक सिलेंडर बम विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिये हैं। उन्होंने बताया कि जांच के लिए दो सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है जिसमें राज्य के विकास आयुक्त और महानिदेशक, होमगार्ड शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार शनिवार को पचपोखर इलाके में सिलेंडर बम मिला था परंतु उसे निष्क्रिय नहीं किया जा सका था। इस बम को एक खुले मैदान में रख दिया गया था जहां एक चौकीदार को निगरानी के लिए लगा दिया गया था। इस बीच रविवार की सुबह ग्रामीण बड़ी संख्या में वहां इकट्ठा हो गये और इसी दौरान यह बम फट गया जिससे वहां खेल रहे सात लड़कों की मौत हो गई जबकि कम से कम छह लोग घायल हो गए।

राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच गये हैं तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+