बिहार में सिलेंडर बम विस्फोट, 7 की मौत
पटना, 21 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र में रविवार को सिलेंडर बम विस्फोट हो जाने से सात लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से अधिक घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार शनिवार को पचपोखर इलाके में शनिवार को सिलेंडर बम मिला था लेकिन उसे निष्क्रिय नहीं किया जा सका था। रविवार को यह बम फट गया जिससे वहां खेल रहे सात लड़कों की मौत हो गई।
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने भी इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिले के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। घायलों को स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications