खदान में फंसे 29 कामगार, शुरू नहीं हुआ बचाव कार्य
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अधिकारियों का कहना है कि बचाव कार्य अभी शुरू करना खतरे से खाली नहीं है। पुलिस अधिकारी गैरी नोल्स ने संवाददाताओं को बताया, "अगर बचावकर्मियों को हम नीचे भेजते हैं तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। हम इसके लिए तैयार नहीं हैं।"
पीड़ित परिवारों से बातचीत करने के बाद नोल्स ने कहा, "हम अभी बचाव अभियान की तैयारी कर रहे हैं। हम अभी भी साकारात्मक नतीजे की उम्मीद रखते हैं।"
साउथ आईलैंड के पश्चिमी तट के निकट ग्रेमाउथ में स्थित एक कोयला खदान में शुक्रवार को गैस विस्फोट हो गया था। इसके बाद से 29 कामगारों की कोई खरियत नहीं मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications