विशेष परिस्थितियों में कंडोम का इस्तेमाल जायज: पोप
रोम, 21 नवंबर (आईएएनएस)। पोप बेनेडिक्ट 16वें का कहना है कि विशेष परिस्थितियों में कंडोम का उपयोग उचित हैं लेकिन इसके बेजा इस्तेमाल की इजाजत धर्म नहीं देता।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पोप ने यह बात अपनी नई पुस्तक 'लाइट ऑफ द वर्ल्ड: द पोप, द चर्च एंड द साइन्स ऑफ द टाइम्स' में कही है। उन्होंने अपनी इस बात के पक्ष में यौनकर्मियों का उदाहरण भी दिया है। उनका कहना है कि यौनकर्मी अपनी जिंदगी की सुरक्षा के लिए कंडोम का इस्तेमाल करते हैं और ऐसी स्थिति में यह उचित है।
पोप ने कंडोम का इस्तेमाल यौन सुख के मकसद से किए जाने की निंदा की है। उनका कहना है कि इसका बेजा इस्तेमाल सही नहीं है। पोप की यह नई किताब आधिकारिक तौर पर मंगलवार को बाजार में आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications