अलकायदा के निशाने पर जर्मन संसद : रिपोर्ट
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मशहूर पत्रिका 'डेर स्पेगल' की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अलकायदा और इससे जुड़े संगठनों ने जर्मनी के संसद भवन 'रेस्तैग' पर हमला कर लोगों को बंधक बनाने की साजिश रची थी।
यह नया खुलासा एक आतंकवादी के हवाले से किया गया है जिसने बीते सप्ताह जर्मन अधिकारियों से सम्पर्क कर इस साजिश के बारे में बताया था। इस आतंकवादी ने अधिकारियों से कहा कि वह अपने मुल्क जर्मनी लौटना चाहता है और इसके लिए उसे पुलिस से मदद की दरकार है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस आतंकवादी ने बताया कि जर्मन संसद को निशाने बनाने की साजिश को अंजाम देने के लिए कुल छह आतंकवादियों को तैयार किया गया था। इनमें से दो आतंकवादी बर्लिन में दाखिल भी हो चुके हैं।
अधिकारियों का मानना है कि अलकायदा मुम्बई हमले की तर्ज पर जर्मनी की संसद को अगले साल फरवरी या फिर मार्च में निशाना बना सकता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications