बिहार चुनाव : पहले चरण में हुआ सबसे ज्यादा मतदान

छह चरणों में हुए चुनाव में सर्वाधिक मतदान का प्रतिशत प्रथम चरण में रहा। यहां पहले चरण में 54़.31 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राज्य निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रथम चरण के चुनाव में 47 सीटों के लिए मतदान हुआ। इस चरण में कुल 1,07,00,797 मतदाताओं में से 54़.31 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कटिहार जिले में सबसे ज्यादा 57़.5 और उसके बाद किशनगंज में 57 प्रतिशत मत पड़े।

दूसरे चरण में 45 सीटों के लिए हुए मतदान में 98,44,981 मतदाताओं में से 52़.55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। इस चरण में सर्वाधिक मतदान 58 प्रतिशत पूर्वी चम्पारण में हुआ। दरभंगा में 48़.8, शिवहर में 49, मुजफ्फरपुर में 53़.35, समस्तीपुर में 54़.3 तथा सीतामढ़ी जिले में 51 प्रतिशत मतदान हुआ।

जबकि 28 अक्टूबर को 48 सीटों के लिए तीसरे चरण के चुनाव में 53़.65 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

वहीं, चौथे चरण में 51़10 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चरण में बेगुसराय जिले में सबसे ज्यादा 55 प्रतिशत जबकि पटना और भागलपुर में 52-52, तथा खगड़िया में 53 प्रतिशत मत पड़े।

पांचवें चरण में नौ नवंबर को 35 सीटों के लिए मतदान हुआ। जिसमें कुल 81,26,072 मतदाताओं में से 50 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चरण में जहानाबाद और पटना जिले में 52 प्रतिशत, शेखपुरा, भोजपुर तथा नालंदा जिले में 50-50 प्रतिशत मत डाले गए।

अंतिम और छठे चरण में कुल 60,07,706 मतदाताओं में से 51 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। औरंगाबाद जिले में 54.6 प्रतिशत, रोहतास और कैमूर में 51-51 तथा बक्सर में 53 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। सबसे कम गया जिले में 45.4 प्रतिशत मत पड़े।

राज्य निर्वाचन विभाग मतदान के प्रतिशत में हुए इजाफे पर प्रसन्नता जाहिर की है। राज्य निर्वाचन विभाग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुधीर कुमार राकेश ने कहा कि चुनाव आयोग के कार्यो को मतदाताओं ने सराहा। इस कारण पिछले चुनाव की तुलना में मतदान प्रतिशत में वृद्घि हुई है।

नक्सलियों के बहिष्कार का भी मतदाताओं पर कोई प्रभाव नजर नहीं आया। उन्होंने कहा कि छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+