मप्र में 44 जुआरी गिरफ्तार, 3 लाख रुपये बरामद
पुलिस के अनुसार बदनावर थाने के पखतगढ़ में एक खेत में जुआ खेलने की मिली खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने शनिवार देर रात दबिश दी और 44 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से ताश के पत्ते और तीन लाख से अधिक का नकद बरामद किया गया है। पुलिस उप निरीक्षक पी. आर. राव ने आईएएनएस को बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग किसान हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications