पाकिस्तान में ड्रोन हमले में 5 आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद, 21 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान इलाके में रविवार को अमेरिकी ड्रोन हमलों में कम से कम पांच संदिग्ध आतंकवादी मारे गए।

'दुनया टीवी' की रिपोर्ट के मुताबिक पायलट रहित अमेरिकी ड्रोन लड़ाकू विमान ने जनजातीय इलाके के मीराली गांव में एक वाहन को निशाना बनाकर दो मिसाइलें दागीं। हमले में किसी शीर्ष आतंकवादी के मारे जाने की सूचना नहीं है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2004 से पश्चिमोत्तर जनजातीय इलाके में 200 से अधिक ड्रोन हमलों में 1,670 से अधिक संदिग्ध आतंकवादी मारे जा चुके हैं। इस साल 100 से अधिक ड्रोन हमलों में 700 से अधिक संदिग्ध आतंकवादी मारे गए हैं।

उधर, अमेरिका ने पाकिस्तान से दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में ड्रोन हमले करने की अनुमति मांगी है। पाकिस्तान ने उसके अनुरोध को खारिज कर दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+