नोबेल पुरस्कार समारोह में मंच पर खाली रहेंगी कुर्सियां
1989 के तियानानमेन चौक पर हुए प्रदर्शनों में हिस्सा ले चुके यांग जियानली अगले महीने ओस्लो में आयोजित होने जा रहे पुरस्कार वितरण समारोह की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
बीजिंग लिउ जियाओबो को नोबेल पुरस्कार दिए जाने को लेकर नाराज है। लिउ राज्य सत्ता के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए 11 वर्ष के कैद की सजा काट रहे हैं।
समाचार पत्र 'द संडे आब्जर्वर' के अनुसार हारवर्ड स्थित लोकतंत्र समर्थक यांग और उनके एक मित्र लिउ का मानना है कि 10 दिसम्बर के समारोह में रखी जाने वाली खाली कुर्सी किसी भाषण या नारे से अधिक जोरदार संदेश देगी।
लिउ जियाओबो की पत्नी ने यांग से कहा है कि वह समारोह की तैयारी में नोबेल समिति के साथ सहयोग करें।
'द आब्जर्वर' ने यांग के हवाले से कहा है, "मंच पर कम से कम दो खाली कुर्सियां होंगी। लेकिन दोनों खाली कुर्सियों की आवाज तेज होगी और वह आवाज चीन के हालात के बारे में पूरी दुनिया के लिए एक चेतावनी के रूप में काम करेगी।"
यांग ने कहा, "नोबेल शांति पुरस्कार समिति के निर्णय के कारण पूरे मामले ने अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू दोनों स्तरों पर अलग आकार ले लिया है।"
यांग ने कहा है, "हम चीनी सरकार पर दबाव बनाएंगे ताकि वह लिउ जियाओबो और उनकी पत्नी लिउ जिया के बारे में अपने निर्णयों पर पुनर्विचार करे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications