अमेरिकी विशेषज्ञ ने देखा उत्तर कोरियाई नया परमाणु केंद्र : रिपोर्ट
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार लॉस एलमॉस नेशनल लैबोरेटरी के पूर्व निदेशक व स्टैनफोर्ड में प्रोफेसर सीजफ्राइड एस.हेकर ने न्यूयार्क टाइम्स को उत्तर कोरियाई परमाणु केंद्र के अपने दौरे के बारे में बताया। यह केंद्र आनन-फानन में तैयार किया गया है और इसने उत्तर कोरिया की परमाणु गतिविधियों पर लगाम लगाने के रास्ते में नई चुनौती खड़ी कर दी है।
अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि हेकर ने अखबार को बताया कि वह नए केंद्र की आधुनिकता देख कर दंग रह गए थे। उन्होंने सैकड़ों की संख्या में स्थापित सेट्रीफ्यूज को एक अत्याधुनिक नियंत्रण कक्ष में काम करते हुए देखा।
उन्होंने अखबार को बताया कि उत्तर कोरिया ने दावा किया है कि उसके पास फिलहाल 2,000 सेंट्रीफ्यूज स्थापित हैं और वे सभी कार्यरत हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी अधिकारियों को उस समय तक इस तरह के किसी संयंत्र के बारे में जानकारी नहीं थी, जब अप्रैल 2009 में उत्तर कोरिया ने अमेरिका को और अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षकों को अपने परमाणु केंद्रों के बारे में जानकारी दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications