पाकिस्तान में अलकायदा, तालिबान ने मिलाया हाथ : मलिक
मलिक ने कराची में संवाददाताओं को बताया कि लेकिन आतंकी संगठन अब कठिनाई का अनुभव कर रहे हैं, क्योंकि पाकिस्तानी सेना ने देश के उत्तर पश्चिम इलाकों सहित अन्य इलाकों में उनके खिलाफ व्यापक कार्रवाई शुरू कर रखी है।
मलिक ने कहा, "वे एक-दूसरे की आतंकी गतिविधियों में मदद करते हैं और आतंकवाद के लिए अपने संसाधनों को भी सामूहिक रूप से इस्तेमाल करते हैं। खुफिया एजेंसियों ने कई हाई प्रोफाइल आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उन आतंकियों ने अपने साथियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी है।"
ये तीनों आतंकी संगठन पाकिस्तान में प्रतिबंधित हैं और उनकी ज्ञात सम्पत्तियां जब्त कर ली गई हैं।
मलिक ने कहा, "अभी तक हमने जितने भी आतंकियों को गिरफ्तार किया है या उनके बारे में जानकारी हासिल की है, वे सभी पाकिस्तानी मूल के हैं।"
मलिक ने कहा, "हम उसी सूरत में आतंकियों के साथ बातचीत करेंगे, जब वे पहले हथियार डाल देंगे। पाकिस्तान को अस्थिर करने में लगे तत्वों के साथ कोई बातचीत नहीं की जा सकती।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications