हमें नैतिकता का पाठ न पढ़ाए पाकिस्तान : राव
राव ने एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि इससे दोनों देशों के बीच विश्वास की कमी का पता चलता है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के रुख के बारे में मैं यही कहूंगी कि इससे हमें निराशा हुई है। मेरा मानना है कि इसमें दोनों देशों के बीच विश्वास की कमी झलकती है।"
पिछले दिनों भारत दौर पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने स्थायी सदस्यता के दावे पर नई दिल्ली का खुलकर समर्थन किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने आपत्ति जताई थी। पाकिस्तान का कहना था कि भारत के दावे से सुरक्षा परिषद में सुधार की प्रक्रिया और जटिल हो जाएगी।
इस बारे में पूछे जाने पर राव ने कहा, "मैं पाकिस्तान की टिप्पणी का जवाब देकर उसे महत्व नहीं देना चाहती। मेरा मानना है कि पाकिस्तान को हमारा रुख सही ढंग से समझना चाहिए। हम हमेशा बातचीत के लिए तैयार हैं। हमें पाकिस्तान से नैतिकता का पाठ पढ़ने की जरूरत नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications