येदियुरप्पा ने समर्थकों के साथ की रणनीति पर चर्चा

बेंगलुरू/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने रविवार को अपने समर्थकों से मुलाकात की और पद पर बने रहने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व को प्रभावित करने की रणनीति पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उस योजना को स्थगित कर दिया, जिसके तहत वे घोटाले को लेकर अपनी कुर्सी पर सम्भावित खतरे को रोकने के लिए कुछ मंत्रियों व विधायकों को नई दिल्ली ले जाना चाहते थे।

येदियुरप्पा ने अपने आवास पर कई मंत्रियों व विधायकों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, "चूंकि पार्टी नेतृत्व मेरे साथ है, लिहाजा हमने तय किया है कि मंत्रियों व विधायकों को मेरे साथ दिल्ली जाने की कोई आवश्यकता नहीं है।"

येदियुरप्पा के रविवार शाम तक दिल्ली पहुंचने की सम्भावना हैं, यद्यपि उन्होंने इसके पहले कहा था कि वह सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी जाएंगे। येदियुरप्पा ने अपने समर्थकों के साथ बैठक ऐसे समय में की है, जब पार्टी के केंद्रीय नेताओं ने भूमि विवाद के पटाक्षेप पर कोई निर्णय लेने के लिए भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के आवास पर बैठक की।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि बैठक में वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह और मुरली मनोहर जोशी ने हिस्सा लिया। भाजपा सूत्रों ने कहा कि येदियुरप्पा के पद पर बने रहने के मसले पर कोई निर्णय सोमवार को संसद की बैठक शुरू होने से पहले लिया जा सकता है।

ऐसा लगता है कि भाजपा कर्नाटक संकट को जल्द से जल्द समाप्त करना चाहती है, क्योंकि कांग्रेस इस मुद्दे पर उस पह हमला कर सकती है, इसलिए कि भाजपा ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति गठित करने की मांग को लेकर सदन को ठप्प कर रखा है। बेंगलुरू में येदियुरप्पा के साथ बैठक में शामिल रहे चिकित्सा शिक्षा मंत्री ए.रामदास और शिमोगा से लोकसभा सदस्य अयनूर मंजूनाथ ने कहा है कि येदियुरप्पा मुख्यमंत्री बने रहेंगे। दोनों नेताओं ने कहा, "नेतृत्व परिवर्तन का सवाल ही नहीं उठता और इस पर कोई चर्चा नहीं हुई।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+