कराची में सालभर में 2500 से अधिक बच्चे लापता

समाचार पत्र 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून संडे' के अनुसार बच्चों के अधिकारों के लिए काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) 'रोशनी हेल्पलाइन' ने बताया कि पिछले साल कराची में 2,582 बच्चे लापता हुए थे। इन आकड़ों में वे लापता बच्चे शामिल नहीं हैं जिनके बारे में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

रोशनी हेल्पलाइन के अध्यक्ष मुहम्मद अली ने बताया, "हमने अपने सर्वेक्षण में पाया है कि पाकिस्तान में राष्ट्रीय या प्रांतीय सरकारों के पास लापता बच्चों के बारे में कोई आकड़ा उपलब्ध नहीं है। ऐसे मामलों की छानबीन के लिए अलग से दिशा निर्देश होने चाहिए।"

उन्होंने कहा, "हम कई महीनों तक शहर के सैकड़ों पुलिस थानों का चक्कर लगाते रहे, जहां यह पता चला कि वर्ष 2009 के दौरान 2,582 बच्चे लापता हुए हैं। हमें अनुमान है कि राष्ट्रीय स्तर यह आकड़ा और अधिक होगा।" लापता बच्चों में 2,319 लड़के और 263 लड़कियां हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+