सोनिया-मनमोहन पर चैनल की तल्ख टिप्पणी, कांग्रेस ने मांगी रिपोर्ट
पार्टी प्रवक्ता शकील अहमद ने आईएएनएस को बताया, "कांग्रेस ने राज्य इकाई से इस बारे में एक रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिल जाने के बाद इसे बारे में पार्टी कोई फैसला करेगी।"
बीते शुक्रवार को कांग्रेस सांसद वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी के चैनल 'शक्ति टीवी' ने अपनी एक रिपोर्ट में राज्य कांग्रेस इकाई के भीतर चल रही खींचातानी के लिए सोनिया को जिम्मेदार ठहराया और मनमोहन सिंह को 'नाम का प्रधानमंत्री' करार दिया था।
चैनल ने इस रिपोर्ट का प्रसारण सबसे पहले शुक्रवार को किया था। इसके अगले दिन शनिवार को भी इसका प्रसारण किया गया। जगनमोहन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के पुत्र हैं। वह एक मीडिया समूह का संचालन करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications