कैमरन के साथ मंच साझा करेंगे 'सुपर-30' के आनंद
महाराष्ट्र के लवासा में 10-12 दिसम्बर को एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 'इंक कॉन्फ्रेंस' का आयोजन हो रहा है। इसमें कैमरन सहित देश-विदेश की कई हस्तियां शिरकत करेंगी। इस सम्मेलन में आनंद को भी आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन के आयोजन से जुड़ीं दीप्ति कुमारी ने कहा कि आनंद आज देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी लोकप्रिय हो रहे हैं और ऐसे में उन्हें यहां बतौर वक्ता आमंत्रित किया गया है।
कैमरन जैसी मशहूर शख्सियत के साथ एक मंच पर दिखने को आनंद खुद के लिए बड़ा मौका मानते हैं। आनंद ने आईएएनएस से फोन पर बातचीत में कहा, "मेरे लिए यह गर्व की बात है। मैं इस सम्मेलन में बोलने के लिए कोई राशि नहीं ले रहा हूं। इतनी बड़ी हस्तियों के साथ मंच पर दिखना मेरे लिए बड़ा मौका होगा।"
गौरतलब है कि कैमरन हॉलीवुड के सर्वश्रेष्ठ फिल्मकारों में से एक हैं। उन्होंने 'टाइटैनिक' और 'अवतार' जैसी विख्यात फिल्मों का निर्माण किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications