नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों को रिहा किया (लीड-1)

बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक टी. जे. लोंगकुमार ने आईएएनएस से कहा कि नक्सलियों ने खेमचंद और जितेंद्र पटेल को छोड़ दिया है।

यह पूछने पर कि क्या पुलिस ने नक्सलियों की मांग स्वीकार कर ली, उन्होंने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

नक्सलियों ने शर्त रखी थी कि अगर पुलिसकर्मियों को छुड़ाना है तो पुलिस गांव से नक्सली के नाम पर गिरफ्तार किए गए लोगों को छोड़ दे।

लोंगकुमार ने कहा कि दोनों पुलिसकर्मियों को कांकेर जिले के अंतगढ़ में छोड़ गया। बाद में उन्हें नारायणपुर जिला लाया गया। वहां से दोनों को स्वास्थ्य संबंधी अनिवार्य जांच के लिए भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने पुलिस के इंसास राइफल और बुलेट रख लिए।

छोड़े गए पुलिस के गरीब परिजन उन्हें सुरक्षित छुड़ाए जाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से लगातार अनुरोध कर रहे थे।

उन्होंने नक्सलियों से भी अनुरोध किया था कि वे लोग गरीब हैं और उनकी नक्सलियों से कोई दुश्मनी नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+