नगर निगम ने दिल्ली में 2 भवन ढहाए

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि निगम ने शकूरपुर की झुग्गी बस्ती में ये भवन गिराए। भवन को खाली कराने के बाद गिराया गया। एक भवन झुक गया था जबकि दूसरा निर्माणाधीन था।

गौरतलब है कि पिछले दिनों पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में एक पांच मंजिली इमारत के अचानक गिर जाने से 69 लोग मारे गए और 82 लोग जख्मी हो गए। इसके अलावा कई लोग बेघर हो गए।

सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई), रुड़की और नगर निगम के एक संयुक्त दल ने लक्ष्मीनगर में गिरे भवन की व्यापक जांच की।

नगर निगम के प्रवक्ता दीप माथुर के मुताबिक इस दल ने लक्ष्मी नगर में गिरे भवन के मालिक के अन्य सील किए मकानों को भी देखा।

माथुर ने कहा कि गिरे भवन के बेसमेंट में जमा पानी को शनिवार को पूरी तरह खाली कराया गया। उन्होंने कहा कि वहां जैसा की उम्मीद लगाया जा रहा था कोई शव नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि यह दल कुछ और दिनों में गिरे भवन, सील किए, खाली कराए और ललिता पार्क में 36 अन्य सील किए गए भवनों के ढांचागत पहलुओं का विश्लेषण करेगा।

यह दल इसके बाद एक रिपोर्ट नगर निगम को सौंपेगा, जिसके बाद नगर निगम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाही करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+