हिमाचल में बनेंगे 10 नए औद्योगिक क्षेत्र
राज्य के उद्योग मंत्री किशन कपूर ने शनिवार को नई दिल्ली में चल रहे व्यापार मेले में कहा कि ये क्षेत्र पूर्णत: आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इसके लिए 3,000 करोड़ रुपये की राशि तय की गई है।
उन्होंने कहा कि सोलन जिले में नालागढ़ क्षेत्र में छह स्थानों पर औद्योगिक कम्पनियों को 5,000 बीघा जमीन के आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार के लिए सांसपुर टेरेस, मिलवन, कंद्रोरी, और इंद्रोरा में 12,000 जमीन को चिह्न्ति किया गया है।
कपूर के मुताबिक ऊना जिले में टेक्सटाइल पार्क और वक्नोघाट में एक सूचना प्रौद्योगिकी पार्क बनाया जाएगा।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के कानून के मुताबिक वहां सिर्फ राज्य के स्थायी निवासी ही जमीन खरीद सकते हैं। बाहर के लोगों को जमीन खरीदने के लिए सरकार से विशेष अनुमति लेनी होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications