तमिलनाडु में बांध पुनर्वास परियोजना अगले साल से
विश्व बैंक ने राज्य में 104 बांधों में पुनर्वास और सुधार कार्यो को चलाने के लिए 745.49 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इनमें से 66 बांध जल संसाधन विभाग के अधीन है, जबकि 38 बांध तमिलनाडु विद्युत बोर्ड (टीएनईबी) के अधीन है।
परियोजना के बारे में राज्य सरकार का कहना है कि वर्ष 2010-11 के दौरान जल संसाधन विभाग के 12 बांधों में और टीएनईबी के पांच बांधों में पुनर्वास कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
राज्य सरकार के मुताबिक तमिलनाडु उन पांच राज्यों में से एक है, जिन्हें विश्व बैंक ने बांधों में पुनर्वास और सुधार कार्यक्रम चलाने के लिए चुना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications