पश्चिम बंगाल में सेना के बारूद डिपो में आग
कोलकाता, 20 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी जिला स्थित बिन्नागुड़ी के छावनी कस्बे के एक गोला बारूद डिपो में शनिवार को आग लग गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि डिपो में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। आग शाम पांच बजे लगी। इससे उपयोग में आने वाले गोला बारूद का नुकसान नहीं हुआ है।
प्रवक्ता ने बताया कि आग के कारणों की जांच और इससे हुए नुकसान का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ एन्कवायरी का गठन किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications