एएमयू के मुर्शिदाबाद परिसर में कक्षा जनवरी से
मुखर्जी ने मुर्शिदाबाद जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर बहरामपुर में परिसर की आधारशिला रखते हुए कहा कि कक्षा इस शिक्षा सत्र के जनवरी से ही शुरू होगी। शुरू में विश्वविद्यालय एक किराए के भवन में चलेगा, जिसमें छात्रों के लिए आवासीय सुविधा भी होगी।
उन्होंने कहा कि एएमयू का यह परिसर इस पिछड़े जिले में शिक्षा फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, क्योंकि यहां नर्सरी से डॉक्टरेट स्तर तक की शिक्षा दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि परियोजना को जब उन्होंने 25 करोड़ का बजटीय समर्थन दिया, तो मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने भी इसे 25 करोड़ रुपये अतिरिक्त जारी कर दिया। इस परिसर को कुल 265 एकड़ जमीन दी गई है।
उन्होंने कहा कि वे इसे प्रथम श्रेणी के परिसर के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस परिसर से पूर्वी भारत के छात्रों को लाभ मिलेगा।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने कहा कि उन्होंने शिक्षा को आधुनिक और धर्मनिरपेक्ष बनाने की पूरी कोशिश की है। एएमयू की शिक्षा आधुनिक और धर्मनिरपेक्ष है। वे राज्य में ऐसे विश्वविद्यालय देखना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications