उड़ीसा में बहिष्कृत दलित महिला ने खुदकुशी की

दलित अधिकारों के लिए काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन 'अम्बेडकर लोहिया विचार मंच' ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

तटीय केंद्रपाडा जिले में सनामरीचपल्ली गांव की रहने वाली 28 वर्षीय सरस्वती सेटी ने शुक्रवार रात आत्महत्या कर लिया।

'अम्बेडकर लोहिया विचार मंच' के महासचिव तपन समल ने आईएएनएस को बताया, "स्थाननीय अधिकारी और ऊंची जाति के ग्रामीण सेठी को कथित रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।"

समल ने बताया कि कुछ महीने पहले एक स्थानीय विद्यालय में दो दलित महिलाओं के हाथों बने भोजन को ऊंची जाति के छात्रों ने खाने से मना कर दिया था। इसके बाद खाना पकाने के काम से दोनों को हटाए जाने का सेठी विरोध कर रही थी।

उन्होंने कहा, "सेठी ने पुलिस, अदालत और मानवाधिकार आयोग से संपर्क किया था, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला।"

समल ने बताया कि दोनों रसोइयों के हटाए जाने का विरोध करने पर ग्रामीणों ने सेठी का बहिष्कार करना शुरू कर दिया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी छानबीन की जा रही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+