हरियाणा में गाय अभयारण्य बनाने का प्रस्ताव
पानीपत में गाय की सुरक्षा पर एक सम्मेलन में हुड्डा ने कहा कि हरियाणा सरकार गाय की अवैध खरीद-बिक्री और हत्या पर रोक लगाने के लिए कटिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार 'हरियाणा राज्य गोशाला संघ' के इस सुझाव पर विचार करेगी कि गाय की अवैध खरीद-बिक्री और हत्या में शामिल वाहनों को जब्त किया जाए।
उन्होंने कहा कि इन वाहनों को उसी तरह जब्त किया जाएगा, जैसे शराब के मामले में वाहनों को जब्त किया जाता है।
राज्य सरकार ने इस वर्ष के शुरू में गायों की सुरक्षा के लिए एक गाय आयोग स्थापित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications