विदर्भ के किसानों ने कहा 'ट्रैक्टर जब्त-बिजली गुल'
विदर्भ किसानों की आत्महत्या की घटना के लिए पिछले कुछ सालों से सुर्खियों में रहा है।
विदर्भ जन आंदोलन समिति के प्रमुख किशोर तिवारी ने कहा कि राज्य के भूमि विकास बैंक ने ऋण लेने वाले किसानों के लगभग तीन दर्जन ट्रैक्टर जब्त कर लिए हैं। उधर बिजली विभाग ने बिल न अदा कर सकने वाले लगभग 1.4 लाख किसानों को बिजली की आपूर्ति काट दी है। जबकि कटाई शुरू होने में बस एक महीना रह गया है।
राज्य का नागपुर विधानसभा सत्र एक दिसंबर से शुरू होगा। तिवारी ने कहा कि शनिवार को भी मुख्यमंत्री ने विदर्भ को शीर्ष वरीयता देने की बात की है।
उन्होंने कहा कि इस साल बारिश ने किसानों को नुकसान पहुंचाया जबकि पिछले साल सूखा से नुकसान हुआ था।
हर साल के संकट के कारण विदर्भ के किसान आत्महत्या करने को विवश हैं। सरकारी निकाय स्थिति को नहीं समझ पा रहा है।
पिछले पांच साल में यहां हजारों किसानों ने आत्महत्या की है। जिसके कारण सरकार ने यहां 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास सहायता दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications