भ्रष्टाचार से कर्नाटक की छवि खराब हुई : कृष्णा
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पहले बेंगलुरु को देश की आईटी और बीटी (बायोटेक्न ोलॉजी) राजधानी के रूप में भारत और दुनिया भर में सम्मान से देखा जाता था। इन दिनों उच्च स्तर पर हुए भ्रष्टाचार के कारण राज्य की छवि को नुकसान पहुंचा है।
कृष्णा ने कहा कि इससे राज्य में विदेशी निवेश पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
येदियुरप्पा के पिछले 16 सालों में हुए सभी भूमि सौदे की जांच सर्वोच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश से कराने के बारे में विचार करने के सवाल पर कृष्णा ने कहा कि उनके मुख्यमंत्रित्व काल (1999-2004) में सभी सौदे में पारदर्शिता बरती गई थी।
येदियुरप्पा ने पहले अपने संबंधियों को भूमि का आवंटन करने और भूमि के गैरअधिसूचित करने के मसले पर कहा कि कृष्णा सहित पहले के मुख्यमंत्रियों के काल में भी यह किया गया था।
कृष्णा ने इसका जवाब देते हुए पहले कहा था कि उन्होंने बेंगलुरु में बाहरी रिंग रोड बनाने और सरकारी निकायों के उपयोग के लिए भूमि को गैरअधिसूचित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications