उप्र में 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

ये उपचुनाव लखीमपुर खीरी की सदर विधानसभा सीट और एटा की निधौनी कलां सीट पर हुआ। लखीमपुर खीरी में 3.12 लाख मतदाताओं ने 15 प्रत्याशियों और निधौनी कलां में 2.05 लाख मतदाताओं ने सात प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन में बंद कर दिया।

राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी के मुताबिक दोनों स्थानों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए थे।

लखीमपुर सदर विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी(सपा) के विधायक कौशल किशोर के निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट से कुल 7 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। कांग्रेस से सैफ अली जो यहां के मौजूदा सांसद जफर अली नक़वी के पुत्र हैं। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विनोद मिश्र और सपा से दिवंगत कौशल किशोर के पौत्र उत्कर्ष वर्मा मैदान में थे।

एटा की निधौनी कलां सीट सपा विधायक ए. के. सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर मुकाबले में ए. के सिंह के बेटे सपा प्रत्याशी अमित गौरव, जनक्रांति पार्टी(जेकेपी) के वीरेंद्र सिंह वर्मा, भाजपा के राजेश यादव और कांग्रेस के भरत कुमार मैदान में थे

दोनों स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये गए थे। स्थानीय पुलिस के अलावा सेंट्रल पैरा मिलिटिरी फोर्स और प्रांतीय सशस्त्र बल(पीएसी) की तैनाती की गई थी। दोनों सीटों के 411 मतदान केंद्रों की चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए 168 वीडियो कैमरे और 35 डिजिटल कैमरे लगाये गये थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+