उप्र में फैक्टरी में भीषण आग
जिले के तम्बौर कस्बे में स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में शाम को अचानक लगी आग ने देखते ही देखते भीषण रूप धारण कर लिया और फैक्टरी में मौजूद लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया।
तम्बौर थाना प्रभारी अरुण श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया कि दमकल की गाड़ियों ने वक्त पर पहुंचकर आग को फैलने से रोक लिया नहीं तो आस-पास की अन्य दूसरी इकाइयां आग की चपेट में आ जातीं। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति काबू में हैं। अगले एक दो घंटों मे आग को पूरी तरह से बुझा लिया जाएगा।
पुलिस के अनुसार घटना के वक्त फैक्टरी में कई सारे मजदूर थे, लेकिन उन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
उन्होंने कहा कि आग किन कारणों से लगी, यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है कि लेकिन ऐसा लग रहा है कि किसी कामगार द्वारा बीडी या सिगरेट पीकर बिना बुझाये लापरवाही से जलती तीली फेंकने से यह आग लगी। मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications