राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने गुरु नानक जयंती पर दी बधाई (लीड-1)
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, "शांति, सद्भाव और करुणा पर दिए गए महान गुरु के उपदेश हमें उन्हें जीवन में लागू करने के लिए प्रेरित करेंगे।"
उप राष्ट्रपति ने कहा, "गुरु नानक देव शाश्वत प्रेम, धर्मपरायणता और आध्यात्मिक विश्वास के प्रचारक रहे हैं। उनके उपदेश हमें सामाजिक सद्भाव और एकता के पथ पर ले जाएंगे।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरु नानक का जीवन और उनका भातृत्व और समानता का संदेश आज भी प्रासंगिक है। उनके उपदेशों का पालन करते हुए विश्व अपने मतभेदों को दूर करते हुए अज्ञानता, गरीबी, भूख और बीमारियों से लड़ सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications