ब्रिटिश रक्षा मंत्री 22 नवंबर को भारत आएंगे
ब्रिटिश दूतावास ने शनिवार को कहा कि वे इस साल शुरू में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच हुई सुरक्षा सहयोग वार्ता पर आगे बात करेंगे।
दूतावास के बयान में कहा गया कि भारत के रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी के साथ मिलकर वे दोनों देशों के सुरक्षा सहयोग को उच्च राजनीतिक नेतृत्व प्रदान करेंगे।
फॉक्स एंटनी के अलावा दूसरे केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों से भी मिलेंगे। वे इंडिया गेट शहीद स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुष्पमाला भी चढ़ाएंगे।
फॉक्स सुरक्षा शोध और विकास संगठन (डीआरडीओ) के मेडिकल रिसर्च लेबोरेटरी में भी जाएंगे।
वे कैसिडियन के नई दिल्ली कार्यालय में भी जाएंगे। यहां वे यूरोपीय युद्धक विमान 'टायफून' को भारतीय वायु सेना में शामिल करने के बारे में बातचीत को आगे बढ़ाएंगे। कैसिडियन यूरोपीय एरोस्पेस और इलेक्ट्रानिक कम्पनी ईएडीएस की सुरक्षा इकाई है।
वे 22 नवंबर को विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन में ब्रिटेन के सुरक्षा मामलों पर वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करेंगे।
इससे पहले 29 जुलाई को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डैविड कैमरन ने दोनों देशों में व्यापक सुरक्षा सहयोग की पहल की थी।
ब्रिटेन के किसी रक्षा मंत्री की यह 2005 के बाद पहली भारत यात्रा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications