उत्तराखण्ड में ट्रक खाई में गिरा, 1 की मौत
चमोली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। बद्रीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर साकनीधार के करीब एक ट्रक के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि चालक सहित एक अन्य महिला और लड़की गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार ऋषिकेश से देवप्रयाग जा रहा ट्रक साकनीधार के पास करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक में सवार कुसमा देवी (34) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पुत्री बिंदेश्वरी (13), देवकी देवी और चालक सते सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से निकाल अस्पताल में भर्ती कराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications