2जी स्पेक्ट्रम : भाजापा ने की राजा की गिरफ्तारी की मांग
भाजपा प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद ने पत्रकारों से बातचीत में प्रधानमंत्री पर कई सवाल किए। उन्होंने पूछा कि 2जी स्पेक्ट्रम को वर्ष 2001 की कीमत पर क्यों बेचा गया? और वर्ष 2007 में लाइसेंस के लिए आवेदनों की तिथि 'मनमाने' ढंग से आगे बढ़ाए जाने पर प्रधानमंत्री क्यों चुप रहे?
प्रधानमंत्री और राजा के बीच हुए तीन पत्र व्यवहार को जारी करते हुए प्रसाद ने प्रधानमंत्री द्वारा 2जी स्पेक्ट्रम से संबंधित सभी दस्तावेजों को न मंगाए जाने और उन पर अपनी असंतुष्टि जाहिर न करने पर हैरानी जताई।
प्रसाद ने 26 दिसबंर 2007 को राजा द्वारा प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र का हवाला देते हुए बताया कि राजा ने प्रधानमंत्री को लिखा था कि इस मामले में आगे किसी तरह की देरी और भ्रम से बचने के लिए वह 'अग्रिम निर्णय' लेंगे।
प्रवक्ता ने कहा, "जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल राजा ने किया है, उससे अनुमान लगाया जा सकता है।" उन्होंने कहा कि संसद में 2जी स्पेक्ट्रम मामले पर कई बार बहस हो चुकी है और अब पार्टी सरकार से इस मामले में कार्रवाई चाहती है।
प्रसाद ने कहा, "अब हम चर्चा नहीं कार्रवाई चाहते हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच में आए सभी व्यक्तियों से पूछताछ और राजा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications