कर्नाटक में विकल्प खंगाल रही भाजपा (लीड-1)

भाजपा सूत्रों ने नई दिल्ली में बताया कि विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री पर लगाए गए भाई भतीजावाद के आरोपों से उत्पन्न ताजा 'संकट' का हल निकालने के लिए मुख्यमंत्री पार्टी के वरिष्ठ नेता एल.के. आडवाणी से मुलाकात कर सकते हैं। विपक्ष ने मुख्यमंत्री पर बेंगलुरू में अपने परिवार के सदस्यों को भूमि आवंटित करने का आरोप लगाया है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी येदियुरप्पा पर अगले कुछ दिनों में फैसला कर सकती है, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहने दिया जा सकता है।

उधर, पार्टी ने शनिवार को येदियुरप्पा को पद से हटाने और उन्हें पद पर बने रहने के अपने निर्णय को स्थगित कर दिया।

शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी के आवास पर मुख्यमंत्री, राज्य के वरिष्ठ और पार्टी के नेताओं ने तीन घंटे से अधिक समय तक बैठक की। बैठक के बाद पार्टी ने कहा कि मौजूदा संकट से निकलने के लिए वह आगे बातचीत करेगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने पत्रकारों को बताया, "पार्टी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श का आयोजन किया था। वह अपनी वार्ता से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराएंगे। अगली बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता इस मामले में निर्णय लेंगे।"

शनिवार को नई दिल्ली से उत्तर कर्नाटक के हुबली पहुंचने के बाद येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा कि वह पद से नहीं हटेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी और अन्य पार्टियों से सम्बद्ध जो लोग मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, उन्हें अपने सपने को साकार करने के लिए अगले विधानसभा चुनाव तक अभी ढाई साल और इंतजार करना होगा।

येदियुरप्पा ने कहा, "मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन पार्टी मेरे नेतृत्व में सत्ता में आई थी और पार्टी अगला चुनाव भी मेरे नेतृत्व में लड़ेगी।"

येदियुरप्पा ने कहा, "मैं पार्टी नेताओं और अपने सांसदों के साथ आगे की बातचीत के लिए सोमवार को वापस दिल्ली जाऊंगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+